12वे दिन अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी: चैम्बर निर्माण के लिए सिविल कैम्पस की भूमि आवंटन की मांग

अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी: चैम्बर निर्माण के लिए सिविल कैम्पस की भूमि आवंटन की मांग

देहरादून________21 नवंबर 2025 – बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं ने चैम्बर निर्माण के लिए सिविल कैम्पस, पुराना जिला जज न्यायालय परिसर, हरिद्वार रोड की भूमि का आवंटन करने की मांग को लेकर आज 12वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हरिद्वार रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री मनमोहन कण्डवाल और सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने किया।______इस धरना प्रदर्शन में बार एसोसिएशन देहरादून के हजारों अधिवक्ताओं ने शिरकत की और विभिन्न सामाजिक एवं राजनितिक दलों ने समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि उनकी चैम्बर निर्माण के लिए सिविल कैम्पस की भूमि का आवंटन जल्द से जल्द किया जाए।______अधिवक्ताओं का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री मनमोहन कण्डवाल ने कहा, “हम सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई, तो हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे।”********सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने कहा, “अधिवक्ताओं की एकता और दृढ़ संकल्प को देखकर लगता है कि हमारी मांग जल्द ही पूरी होगी। हम सरकार से अपील करते हैं कि अधिवक्ताओं की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।”*******दिनांक: 21 नवंबर 2025
स्थान: देहरादून