सरकार के लोग अधिवक्ताओं के द्वार फिर भी न बनी बात अधिवक्ताओं का धरना जारी रहेगा: बार एसोसिएशन देहरादून


अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण की मांग पर बार एसोसिएशन देहरादून का सातवां दिन धरना प्रदर्शन – प्रशासन ने दिया आश्वासन”

देहरादून, 17 नवंबर 2025 – बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा चैम्बर निर्माण और सिविल-कैम्पस, पुराना जिला जज न्यायालय परिसर, हरिद्वार रोड की भूमि का आबंटन बार एसोसिएशन को चैम्बर निर्माण हेतु किए जाने की मांग को लेकर आज सातवें दिन हरिद्वार रोड पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

धरने के प्रमुख बिंदु:_______दिनांक 16.11.2025 को बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।_________माननीय मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी देहरादून को निर्देश दिया कि वे बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन में वर्णित समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।__________दिनांक 17.11.2025 को जिला अधिकारी देहरादून अपने अधीनस्थ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ धरना स्थल पर अधिवक्ताओं से वार्ता करने पहुंचे।**********जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि:**********जिला जज की नई बिल्डिंग (जिसे पूर्व में 5 बीघा भूमि आबंटित की गई है) में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर निर्माण किया जाएगा।**********पुराने सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर निर्माण हेतु अतिरिक्त भूमि आबंटित की जाएगी।**********जब तक चैम्बर का निर्माण नहीं होता, तब तक अधिवक्ताओं को पुराने चैम्बर से विस्थापित नहीं किया जाएगा।*********एक संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा जो जिला प्रशासन से समन्वय कर समयबद्ध प्रक्रिया का पालन करेगी और धन आवंटन का प्रस्ताव सरकार को भेजेगी।***”””””बार एसोसिएशन देहरादून ने निर्णय लिया कि धरना 18.11.2025 को भी यथावत जारी रहेगा और एक संघर्ष समिति का गठन कर जिला अधिकारी से बैठक की जाएगी।*********18.11.2025 को बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से पूर्णतः विरत रहेंगे और सुबह 10:30 बजे से धरना जारी रहेगा

धरने का नेतृत्व:
अध्यक्ष श्री मनमोहन कंड्याल और सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द शर्मा, अनिल कुकरेती, मदन सिंह रावत, पृथ्वीराज चौहान, राजीव शर्मा और बार काउंसिल सदस्य श्री चंद्रशेखर तिवारी, एम.एम. लाबां, रंजन सोलंकी सहित हजारों अधिवक्ता शामिल हुए। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने भी धरने को समर्थन दिया।______दिनांक: 17 नवंबर 2025
स्थान: हरिद्वार रोड, देहरादून (धरना स्थल)