स्वर्गीय श्री अमित पोखरियाल एडवोकेट मेमोरियल तृतीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ

स्वर्गीय श्री अमित पोखरियाल एडवोकेट मेमोरियल तृतीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ

देहरादून______ 31 अक्टूबर 2025 – आज देहरादून बार एसोसिएशन ने स्वर्गीय श्री अमित पोखरियाल एडवोकेट मेमोरियल तृतीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक चलेगी और इसमें सात राउंड खेले जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि******कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र पोखरियाल उपस्थित रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट, बार काउंसिलिंग के चेयरमैन राकेश गुप्ता, भानुप्रताप सिसोदिया, सिद्धार्थ पोखरियाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, पंकज पटवाल आदि वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता की विशेषताएं******इस प्रतियोगिता में कुल 48 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट एसएस मेहरा जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य शतरंज के खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को इस खेल में प्रतिभाग लेने के लिए प्रेरित करना है।