उत्तराखंड की बेटी संजना का जापान में हेल्थ केयर जॉब के लिए चयन

उत्तराखंड की बेटी संजना का जापान में हेल्थ केयर जॉब के लिए चयन*

उत्तराखंड की बेटी संजना का चयन जापान में हेल्थ केयर जॉब के लिए TITP (Technical Intern Training Program) के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और प्लेसमेंट भेजने वाले संगठन लर्नेट स्किल्स (LearnNet Skills) के माध्यम से प्राप्त की है।आज उन्हें उनका नियुक्ति पत्र (Employment Letter) स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में उनके जापानी नियोक्ता (Japanese Employer) की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अब संजना नवंबर माह में केयर गिवर (Care Giver) के रूप में अपनी नौकरी के लिए जापान रवाना होंगी। उनकी मासिक वेतन (Monthly Salary) लगभग ₹1 लाख (एक लाख रुपये) होगी।इस उपलब्धि के पीछे ग्राम पंचायत अधिकारी श्री दीपक नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने संजना को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने में मदद की। श्री नेगी का कहना है कि उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड के लिए ऐसे मेहनती बच्चों के लिए कई कार्य किए हैं, जिससे बच्चे मेहनत कर अपना भविष्य बना सकते हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।संजना की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है और यह एक प्रेरणा है कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।