ग्राम सभा सुराड़ी द्वारीखाल की जी पी डी पी की खुली बैठक का आयोजन

ग्राम सभा सुराड़ी द्वारीखाल में जी पी डी पी की खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम सभा प्रधान विनीता भण्डारी ने की। बैठक में विभिन्न विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें कृषि विभाग से आकृति सिंह, पशु चिकित्सक डॉ आशीष बेनीवाल, उद्यान विभाग से कैलाश कोहली मौजूद रहे।
बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती बिनीता भंडारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री दीपक नेगी व मनरेगा रोजगार सेवक प्रवीण सिंह भंडारी भी शामिल रहे। बैठक में ग्राम सभा वासियों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें से कुछ प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी श्री दीपक नेगी ने विस्तृत जानकारी साझा की

- पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट: ग्राम सभा वासियों ने पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट लगवाने की मांग की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
- पेयजल और सीसी/टाइल्स मार्ग: पेयजल की व्यवस्था और सीसी/टाइल्स मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
- सोलर पंप योजना: सोलर पंप योजना के तहत कार्य करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
ग्राम प्रधान विनीता भंडारी ने पंचायत भवन की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए उसकी मरम्मत की मांग की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
नए प्रस्ताव:*********नवयुवकों के लिए जिम: ग्राम प्रधान विनीता भंडारी द्वारा नवयुवकों के लिए जिम लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।**********बच्चों के पार्क का निर्माण: बच्चों के पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया और सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इन प्रस्तावों के पारित होने से ग्राम सभा सुराड़ी में विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है और ग्रामवासियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
