
धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून*******************31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा से प्रातः कालीन वंदना के पश्चात आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज को क्लेमेंट टाउन में अमित जैन के यहां प्रवास पर पहुंचें। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा से सभी ने बड़ी भक्ति के साथ उनको क्लेमेनटाउन तक सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही आनंद के साथ प्रवास स्थल तक पहुंचाया।************इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभसागर जी ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि – देहरादून नगरी में जी आनंद के साथ चातुर्मास चल रहा है सभी की भक्ति और आस्था उत्सुकता जिज्ञासा हर दिन देखने को मिलती है और नए-नए अनुभव भी देखने को मिलते हैं।*****आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि महाराज श्री कल दिनांक 4 अक्टूबर को दो दिवसीय कल्याणक मंदिर विधान क्लेमेंट टाउन मंदिर में प्रारंभ होगा****संध्याकालीन बेला में माजरा मंदिर में संगीतमय गुरुभक्ति एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे
