

धर्मनगरी माजरा में सकल दिगम्बर जैन समाज, देहरादून********* 31वां श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, माजरा के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय जिनेन्द्र महाअर्चना आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज (संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी एवं जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्रोत) के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सम्पन्न हो रही है।_______आज के दिवस पर शांति धारा करने का सौभाग्य गौतम जैन एवं अरुण जैन को प्राप्त हुआ।
श्री जिन सहस्रनाम महामंडल विधान बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निरंतर चल रहा है, जिसमें अभिषेक, शांति धारा एवं नित्य नियम पूजा संपन्न हो रही है।
आज का मुख्य लड्डू अर्चना जैन , राजेश जैन ने श्री जी को समर्पित किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभसागर जी ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि –
“पूर्व समय में ‘नेता’ शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग होता था जिसके नेतृत्व में सभी कार्य उच्च कोटि के होते और समाज को गुणात्मक लाभ प्राप्त होता। किंतु आज नेता शब्द की गरिमा में ह्रास हुआ है और इसमें अनेक त्रुटियां परिलक्षित होती हैं। इसी प्रकार ‘गुरु’ शब्द का भी गुणात्मक पतन हो चुका है। जहां इसे सकारात्मकता का प्रतीक माना जाना चाहिए, वहीं अब प्रायः इसे नकारात्मक अर्थों में प्रयुक्त किया जाने लगा है।”_____इसी क्रम में दिनेश जैन (सूर्य कंस्ट्रक्शन) के यहाँ आचार्य श्री का आहार सम्पन्न हुआ। श्रद्धालु जन आचार्य श्री के पावन सान्निध्य में निरंतर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं और बड़ी संख्या में दर्शन व प्रवचन हेतु पहुँच रहे हैं।_____संध्याकालीन बेला में माजरा मंदिर में संगीतमय गुरुभक्ति एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
