पं० दीन दयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देहरादून_________ 25 सितंबर 2025: पं० दीन दयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन कर श्रृद्धा सुमन अर्पण किये गये और कमजोर वर्ग को मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया गया।_____कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती शुभा वर्मा ने अपनी अस्वस्थता के बावजूद जयंती आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता की। दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों को पं० दीनदयाल जी के चित्र प्रदान कर सम्मानित किया और दीनदयाल उपाध्याय जी के संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आपदा श्री विनय रोहेला और प्रतिष्ठान की कार्यकारी अध्यक्ष तथा राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी ने की।__________दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की महामंत्री प्रशासन सुभाषिनी डिमरी ने प्रतिष्ठान के द्वारा किए कार्यों की जानकारी से अवगत करवाया। राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मखवाना जी ने पूर्व संध्या पर दीनदयाल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर सभी को प्रेरणा दी।_______कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के पूर्व महामंत्री डॉ० आदित्य कुमार और प्रदीप वर्मा ने भी संबोधन किया। सचिव श्री महेश गुप्ता जी ने सभी को दीनदयाल जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल जी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में आलोक गोयल, पार्षद राकेश पंडित, पार्षद विमला गौड़, ज्योत्सना शर्मा, विनायक स्वामी शर्मा, बृजलेश गुप्ता जी, शैलजा उपाध्याय जी, राजेश बख्शी जी और ऋतु गोयल जी भी उपस्थित रहे।_____ पं० दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और पदाधिकारी।