दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर यज्ञ हवन कर श्रद्धापूर्वक किया जाएगा स्मरण

दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर यज्ञ हवन कर श्रद्धापूर्वक किया जाएगा स्मरण

देहरादून_____25 सितंबर: एकात्म मानववाद के पुरोधा पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क, देहरादून में गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे यज्ञ हवन कर श्रद्धा सुमन अर्पण कर स्मरण किया जाएगा।

आमंत्रण_______दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष शुभा वर्मा तथा प्रदेश महासचिव सुभाषिनी डिमरी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के सभी अनुयायियों सहित प्रदेश सरकार के मंत्री/विधायकों तथा भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया है।

विशेष उपस्थिति_____इस आयोजन में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।

सादर आमंत्रण______हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण अवसर पर सादर आमंत्रित करते हैं और पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और आदर्शों को याद करने का अवसर प्रदान करते हैं।