स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं देव भूमी के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्र

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन_आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून एवं देव भूमी में इंस्टिट्यूट मांडू वाला देहरादून के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

उद्घाटन_रक्तदान शिविर का उद्घाटन माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित किया और युवाओं को रक्तदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा।

स्वच्छता ही सेवा है__माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी ने स्वच्छता ही सेवा है की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक यह अभियान चलेगा। इसमें युवाओं को अपने क्षेत्र में और आसपास स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भी चलाना है।

उपस्थितिइस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी, सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट, मोहन सिंह खत्री, शिफायद अंसारी, अनिल वर्मा एवं देवभूमि इंस्टिट्यूट के कुलपति डॉ अजय बंसल, उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो ए एस उनियाल तथा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए समन्वयक डॉ प्रेम सैनी, डॉक्टर दिग्विजय सिंह एवं भूपेंद्र कुमार तथा छात्र-छात्राएं, समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
__
इस विशाल रक्तदान शिविर में 300 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। हमें उम्मीद है कि यह रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान युवाओं को प्रेरित करेगा और समाज के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।