भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड की बिल्डिंग को भारी नुकसान

भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड की बिल्डिंग को भारी नुकसान

देहरादून में 15-09-25 की रात से लगातार हो रही बारिश और सहस्त्रधारा के नजदीक स्थित मालदेवता में बादल फटने के कारण आई ईश्वरीय आपदा के कारण, उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय के निकट स्थित भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड की बिल्डिंग का आधा हिस्सा बरसाती नाले में आए उफान के कारण टूटकर लटक गया।

बिल्डिंग को भारी नुकसान____इस हादसे में बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रकृति के इस रूप को देखकर भौंचक्के रह गए।

आम जनमानस से अपील______श्री मोहन खत्री जी ने आम जनमानस से अपील की है कि वे प्रकृति से खिलवाड़ न करें जिससे जन धन की हानि न हो। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए और उसकी रक्षा के लिए हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।_______भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड की बिल्डिंग को हुए नुकसान के लिए हम दुखी हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार और संबंधित विभाग इस मामले में आवश्यक कदम उठाएंगे और बिल्डिंग की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए उचित कार्रवाई करेंगे।