दिनांक: 09 सितम्बर 2025______ हर निर्णय जनता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से तय होना, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है: त्रिवेन्द्र

नई दिल्ली। ______आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए आयोजित चुनाव में सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी मतदान किया।_____श्री रावत ने कहा कि यह केवल संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च स्थान देने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही सुंदरता है कि प्रत्येक निर्णय, प्रत्येक पद और प्रत्येक जिम्मेदारी जनता की इच्छा और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से तय होती है।______उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का नया नेतृत्व अपने अनुभव, ज्ञान, दूर दृष्टि और राष्ट्र भावना से उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान करेगा और लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा।
