महामुनिराज जी ने अपने आशीर्वचन में छात्र छात्राओं को अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा सात्विक भोजन करने का संदेश दिया


परम पूज्य संस्कार प्रणेता 108 आचार्य श्री सौरभ सागर जी
महामुनिराज जी ने अपने आशीर्वचन में छात्र छात्राओं को अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा सात्विक भोजन करने का संदेश दिया


परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आज *09 सितम्बर को श्री वर्णी जैन कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का भूमि पूजन व सबमर्सिबल पंप का लोकार्पण किया गया ।


विद्यालय में प्रयोगशाला कक्षों का निर्माण अल्पसंख्यक आयोगों के सौजन्य से कराया जा रहा हैं इस अवसर पर आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री आर के जैन जी ने तथा आयोग के सचिव श्री जे॰एस ॰रावत जी ने छात्र छात्राओं को अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में बताया
विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के द्वारा समस्त दानदाताओं का भी आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से विद्यालय सबम्रसिबल पंप की व्यवस्था की गई ।_____महामुनिराज जी ने अपने आशीर्वचन में छात्र छात्राओं को अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा सात्विक भोजन करने का संदेश दिया______श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के वच्चो के द्वारा मंगलाचरण एवं स्वागत गीत ,पर सुंदर व भव्य प्रस्तुति दी ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति ,विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर शुभि गुप्ता, नरेश चंद जैन, मधु सचिन जैन व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

दिगंबर जैन महासमिति आदि अनादि संभाग द्वारा आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में आज दिनांक 9 सितंबर 2025 को आदि अनादि संभाग के सौजन्य से संभाग की अध्यक्ष कल्पना जैन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था युवा पीढ़ी क्षमा वाणी पर्व की कितनी प्रासंगिकता है

कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वक्ता को सम्मानित किया गया गोष्ठी मैं सभी ने अपने विचार रखे और कहा कि______युवा पीढ़ी के लिए क्षमावाणी पर्व आज भी अत्यधिक प्रासंगिक है क्योंकि यह प्रेम, मैत्री, करुणा, और आत्म-शुद्धि का संदेश देता है, जो आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में संबंधों को मधुर बनाए रखने और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक हैं। यह पर्व अहंकारी भावनाओं से मुक्ति दिलाकर जीवन में विनम्रता और सहनशीलता का भाव लाता है, जिससे समाज में शांति और सद्भाव का प्रसार होता है।
युवा पीढ़ी के लिए क्षमावाणी पर्व की प्रासंगिकता का आशय है यह पर्व अपनी गलतियों को स्वीकार करने, अहंकार पर विजय पाने और स्वयं को शुद्ध करने का अवसर प्रदान करता है। यह युवाओं को अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने के लिए प्रेरित करता है।
मधु सचिन जैन