शिक्षक दिवस पर डॉ. राजेंद्र डोभाल को सम्मानित किया गया

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन जैन द्वारा स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक तथा यू-कॉस्ट (UCOST) के पूर्व निदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान हेतु शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।____इस अवसर पर श्री सचिन जैन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र डोभाल न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं। उनका सम्मान करना संगठन के लिए गौरव का विषय है। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मानित कर हम स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।____सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. डोभाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा श्री सचिन जैन और श्रीमती मधु जैन का आभार प्रकट किया।______मधु जैन
प्रदेश अध्यक्ष
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन