आपदा प्रभावित सेब काश्तकारों को उचित दर दिलाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन।

देहरादून______04 सितम्बर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को उनके कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड भटवाड़ी की पट्टी उपला टकनौर के ग्राम धराली, मुखवा, हर्षिल, बगोरी, झाला, पुराली, जसपुर और सुक्खी के साथ ही विकासखण्ड मोरी तथा नौगांव के आपदा प्रभावित सेब काश्तकारों की समस्याओं को रखा।_____जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए सेब उत्पादकों की नगदी फसल को उचित दर पर खरीदने और प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।____कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित काश्तकारों को हरसंभव राहत दिलाने के लिए सरकार गंभीर है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।____इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भरसाली भरत सिंह, भाजपा जिला प्रभारी मेहरबान सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
