कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच।लगाया भर्तियों में गड़बड़ियों का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही अपनों को रेवड़ी बांटने का काम किया जा रहा है।
विभिन्न सरकारी विभागों की नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से सचिवालय तक विरोध प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगा रखी थी। यहीं पर कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं।