डॉ एम.एस अंसारी तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

दिनांक: 13 अगस्त 2025

डॉ एम.एस अंसारी तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Oplus_131072

एसआरडी बहुगुणा इंटर कॉलेज सेवला कला माजरा देहरादून की प्रबंधन समिति के तीन वर्षीय चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक श्री डबल सिंह गढ़िया, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेंहूंवाला और पीठासीन अधिकारी श्री दिनेश सिंह रावत, प्रधानाध्यापक राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय वाणी विहार देहरादून की देखरेख में हुए इस चुनाव में डॉ एम एस अंसारी तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Oplus_131072

इस निर्विरोध चुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि डॉ अंसारी की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पूर्ण समर्थन दिया है। डॉ अंसारी के नेतृत्व में कॉलेज की प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।

बधाई एवं शुभकामनाएं_______डॉ अंसारी को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कॉलेज प्रबंधन समिति और अधिक मजबूती और प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।