दुखद घटना रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक चलती हुई गाड़ी पर अचानक एक विशाल बोल्डर गिर गया

रुद्रप्रयाग________रुद्रप्रयाग जनपद से एक अत्यंत पीड़ादायक घटना सामने आई है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक चलती हुई गाड़ी पर अचानक एक विशाल बोल्डर गिर गया,

दुखद घटना रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक चलती हुई गाड़ी पर अचानक एक विशाल बोल्डर गिर गया

जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।____

बताया जा रहा है कि यह वाहन देवाल से देहरादून की ओर जा रहा था, और रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।____यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बनी भूस्खलन और कमजोर चट्टानों की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है।____ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।____साथ ही प्रशासन से अनुरोध है कि इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुःखद घटनाएं टाली जा सकें।