जिला रेडक्रॉस समिति देहरादून के वाइस चेयरमैन श्री सुभाष सिंह चौहान और वार्ड नंबर 89 हरभजवाला की पार्षद श्रीमती प्रिया वर्मा के संयुक्त प्रयास से हरभजवाला में असमर्थ, असहाय और गरीब परिवारों को जिला रेडक्रॉस द्वारा प्राप्त 5 तिरपालों का वितरण किया गया।

इस भारी बारिश के मौसम में तिरपाल प्राप्त कर गरीब परिवार के ग्रामीणों ने वाइस चेयरमैन श्री सुभाष सिंह चौहान और पार्षद श्रीमती प्रिया वर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।____इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रिया वर्मा ने कहा कि भविष्य में शासन और प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन श्री सुभाष सिंह चौहान ने पार्षद श्रीमती प्रिया वर्मा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी रेडक्रॉस से जुड़कर अन्य ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास करें और रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा दें।____इस अवसर पर एडवोकेट श्री आशीष कुमार, अजय कुमार, विक्रांत और प्रवीण कुमार जी का सहयोग सराहनीय रहा।
