530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ 03 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ 03 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

नामी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र, मेडिकल संचालक सहित तीन लोग गिरफ्तार

अपने नीजी खर्चों के लिये अभियुक्तगण मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने के लिये छात्रों तथा मजदूरों को करते थे सप्लाई

थाना सेलाकुई:-

मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान दिनांक: 11/08/25 को 02 नशा तस्करों 01: शादाब सिद्दीकी तथा 02: मोहम्मद मोहिद को कुल 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 92/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त शादाब द्वारा बताया गया कि वह पूरनपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है देहरादून में एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में अध्यनरत है, जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है तथा मोहम्मद मोहिद द्वारा बताया गया कि वह भी पुरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराए पर रहते हैं अपने खर्चों को पूरा करने के लिए हम वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है जहां से हम प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अन्य छात्रों तथा मजदूरों को अधिक दामों पर बेच देते थे जिस सम्बन्ध में मेडिकल संचालक के विरूद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर अभियुक्त वसीम से 50 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद किये गये।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- शादाब सिद्दीकी पुत्र इकरार अली, निवासी कुरिया खुर्द पुरनपुर, पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष
2- मोहम्मद मोहिद पुत्र अहमद, निवासी पूरनपुर जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
3- वसीम पुत्र नजीर अहमद, निवासी सभा वाला, थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

बरामदगी:-
530 अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल
वाहन संख्या-UK07T D4797

दूसरी घटना

अवैध मादक पदार्थो के साथ अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 487.70 ग्राम चरस, 07.30 ग्राम अवैध स्मैक तथा 04 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“ के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशो के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है:-

1- थाना रायपुर

487.70 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

दिनांक- 11/08/2025 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारा रायपुर के पास से एक अभियुक्त मुकेश साहनी को 487.70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा जल्द पैसा कमाने के लालच में उक्त चरस को थोडी-थोडी मात्रा में नशा करने वाले स्थानीय लोगो से खरीदा था, जिसे वो महंगे दामों में अन्य नशेडियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

मुकेश पुत्र बाबूलाल साहनी निवासी नियर पानी की टंकी, चूना भट्टा, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 33 वर्ष

बरामदगीः-

487.70 ग्राम चरस

02: थाना पटेलनगर

04 किलो 186 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

दिनांक 12-08-2025 को से चैकिंग के दौरान चक्की टोला के पास से अभियुक्त गौतम साहनी पुत्र टुनटुन साहनी को 04 किलो 186 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

गौतम साहनी पुत्र टुनटुन साहनी निवासी ग्राम पागालक्ष्मी, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल पता झुग्गी बस्ती सुद्वोवाला, प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

बरामदगी:-

04 किलो 186 ग्राम अवैध गांजा

03- कोतवाली सहसपुर

07.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 11/08/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चांचक रेशमफार्म के पास खाली प्लाटिंग से एक अभियुक्त को 07.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

साहिल पुत्र मो0 गुलशेर निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष

बरामदगी :-

07.30 ग्राम अवैध स्मैक
( अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए)