
देहरादून ________3 अगस्त। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मुरली मनोहर जोशी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम लेते हुए उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने श्री जोशी को महान संगठनकर्ता, विचारक और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं का मार्गदर्शक बताया। कहा, वे भाजपा और विशेषकर उत्तराखंड के गौरव हैं, जिनके दिखाए रास्ते पर राज्य और संगठन निरंतर तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।_______मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड
