मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने कार्ड वितरण, वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा रेस कोर्स स्थित निकट पुलिस लाइन के सामने हमारे संगठन के नए सदस्य आदरणीय विजय कथूरिया जी के निवास पर संगठन के कार्ड वितरण, वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश मुख्य संरक्षक पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन जी, विशिष्ट अतिथि पदम श्री डॉ बी के एस संजय उपस्थित रहें
कार्यक्रम में नए पुराने सभी सदस्यों का स्वागत भी इस कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन प्रदेश महासचिव देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने किया
इस अवसर पर जस्टिस टंडन ने कहा की उत्तराखंड में बहुत सी संस्थाएं हैं लेकिन धरातल पर काम करने वाली सिर्फ यही संस्था है जो निरंतर सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रही है मैं इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सचिन जैन मधु जैन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
पदम श्री डॉक्टर बी के एस संजय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन बनाना खड़ा करना कोई बड़ा काम नहीं लेकिन उसको चलना और संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और सभी समस्याओं और मुद्दों पर काम करना यह सबसे बड़ी बात है.
इस अवसर पर एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार डंडोना,ए के महाजन ,डॉ पी के गोयल, इंजीनियर पी सी वर्मा, प्रदीप नागलिया, अजय जैन, नरेश चंद जैन, विजय कथूरिया ,रेखा निगम, दिनेश, डॉ स्वाती मिश्रा, विनोद तोमर, कौशल यादव ,गीता वर्मा ,गौरव वर्मा, सुनीता रावत आदि अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे_______निवेदक
मधु जैन
प्रदेश अध्यक्ष
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन