भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड द्वारा नागथात में राहत एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ आयोजित

दिनांक: 30 जुलाई 2025______भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड द्वारा नागथात में राहत एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ आयोजित

उत्तराखंड की भारतीय रेडक्रॉस समिति के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री ने आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को रेडक्रॉस अस्पताल नागथात का भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री खत्री जी एवं रेडक्रॉस कार्यकर्ताओं ने नागथात में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया। वर्तमान मानसून के दौरान क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री जैसे तिरपाल आदि का वितरण किया गया।______श्री मोहन खत्री ने बताया कि रेडक्रॉस समिति मानव सेवा के लिए समर्पित एक संस्था है। यह संस्था रक्तदान, स्वास्थ्य कैंप, आपदा प्रबंधन, फर्स्ट एड प्रशिक्षण और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए समुदायों को जागरूक करने का कार्य करती है। मानसून के दौरान प्रभावित परिवारों को तत्कालिक सहायता प्रदान करने के लिए सभी जिला स्तरीय रेडक्रॉस समितियों को आवश्यक राहत सामग्री पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है।________इस अवसर पर श्री आशीष नेगी (भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड), पूर्व प्रधान श्री हुकम सिंह चौहान, श्री राजेंद्र रावत, श्रीमती कविता मंडल एवं नागथात के ग्रामीण उपस्थित रहे।