उत्तराखंड राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपनी सेवाएं देने वाले सम्मानित शिक्षक/कर्मचारियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई:सुभाष सिंह चौहान

उत्तराखंड राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपनी सेवाएं देने वाले सम्मानित शिक्षक/कर्मचारियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई। आप सभी से अनुरोध है कि आप निडर होकर निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल होंगे।

मेरा विशेष रूप से उन साथियों से अनुरोध है कि जिन साथियों की ड्यूटी पर्वतीय क्षेत्र में लगी हुई है, उन्हें मौसम और पैदल मार्ग पर चलते हुए विशेष सतर्कता बरतनी होगी।_____पंचायत चुनाव में मतदान के लिए सभी संगठनों ने निर्वाचन कार्य में सम्मिलित शिक्षक/कर्मचारियों को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाए, लेकिन वर्तमान सरकार ने निर्वाचन में कार्य करने वाले सम्मानित साथियों से उनके मताधिकार से वंचित किया जाना हिटलरशाही को दर्शाते हुए लोकतंत्र पर कुठाराघात है।_____पुनः आप सभी से अनुरोध है कि आप पूर्व की भांति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराकर अपने दायित्व का पालन करेंगे। पुनः आपके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ,_______आपका साथी,
सुभाष सिंह चौहान
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/ राष्ट्रीय महामंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ