दिनांक: 23 जुलाई 2025_____ पूज्य आचार्य श्री 108 पुष्पगिरी प्रणेता, राजकीय अतिथि श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी______देहरादून________गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन भवन में परम पूज्य आचार्य श्री 108 पुष्पगिरी प्रणेता, राजकीय अतिथि श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक आयोजनों की श्रंखला निरंतर जारी है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रीजी की पूजा-अर्चना एवं कल्याण मंदिर विधान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालुगण प्रतिदिन बढ़-चढ़कर धर्मलाभ ले रहे हैं।_____आज का पुण्यार्जक विधान भिंड परिवार, त्यागी रोड द्वारा संपन्न कराया गया। यह विधान आयोजन का 12वां दिन रहा। पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा:
“धर्म ही इस संसार का सबसे बड़ा आधार है। मनुष्य जब इस संसार से जाता है, तो उसके साथ केवल धर्म ही जाता है – न धन, न वैभव। करोड़ों-अरबों की संपत्ति भी एक सुई तक साथ नहीं जाती। धर्म ही है जो जीवन को सकारात्मक दिशा देता है और सुख-समृद्धि की ओर ले जाता है।”_____आचार्य श्रीजी ने यह भी कहा कि धर्म मनुष्य को न केवल अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उसे एक बेहतर इंसान बनने और आत्मिक विकास की ओर अग्रसर करता है।

प्रतिदिन के कार्यक्रमों में शामिल हैं:____प्रातःकालीन पूजा-अर्चना____श्रीजी का प्रवचन_____आहार चर्या____सांध्यकालीन गुरुभक्ति व शंका समाधान_____आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श आदि।_____कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न समितियों एवं पदाधिकारियों द्वारा तन-मन-धन से सेवा भावपूर्वक समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।____मीडिया समन्वयक:
मधुसचिन जैन, अमित जैन
देहरादून जैन समाज
