भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री के भाई श्री सूरत सिंह खत्री जी के आकस्मिक निधन: दुःख व्यक्त किया

वार्ड नंबर एक, मालसी डियर पार्क के नजदीक बडकुली गांव, मसूरी डायवर्सन रोड, में समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी और भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री के भाई श्री सूरत सिंह खत्री जी का 64 वर्ष की आयु में 4/7/25 को सांय सांय 3 बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।इस दुःख की घड़ी में उनके आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त करने वालों में सर्वश्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष पिछडा आयोग, रविन्द्र जुगराण पूर्व राज्यमंत्री युवा कल्याण, वीरेंद्र पोखरियाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज देहरादून, महिपाल शाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज देहरादून,पंकज छेत्री पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज देहरादून,अनुज नौटियाल पूर्व प्रधान कौलागढ़, हुकुम सिंह चौहान पूर्व प्रधान गुनियाल गांव गणेश डंगवाल पूर्व पार्षद धर्मपुर, सुशील चमोली उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पहुंचे।
इस गमगीन माहौल में इन सभी महानुभावों ने उनके भाई सर्वश्री राजेन्द्र सिंह खत्री, बीरेंद्र सिंह खत्री,मोहन सिंह खत्री का ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी को साहसपूर्वक सामना करने के लिए कहा।