अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का विस्तार_______अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने उत्तराखंड के शिक्षकों को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी की अनुमति से ये नियुक्तियां की गई हैं।
नियुक्त पदाधिकारी:
- जगमोहन सिंह रावत: जनपद टिहरी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
- वेद प्रकाश भट्ट: जनपद देहरादून से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
- देवानंद रतूड़ी: जनपद चमोली से राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक हित और संगठन हित में कार्य करने की अपील की है।_____राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने भी बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।
