राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी

देहरादून हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट ***राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी का प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी द्वारा सीएम कैंप कार्यालय परिसर में स्थित मुख्य सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इससे पहले जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल आदि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए काफिला सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचा जहां राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने राज्य आंदोलनकारी, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रीमती द्रोपति मुर्मू का पारंपरिक सांस्कृतिक टीमों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का उत्तराखंड की सांस्कृतिक टीमों द्वारा बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक भी की।