वर्ष 2022 में साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने से सम्बमधी शिकायतों पर कार्यवाही कर रु 0 14,73,432/ – ( चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर जसपाल राणा***पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद में खोए हुए मोबाइलों बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैलू देहरादून को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एवं क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोए गए मोबाइल फोनों की ब्रामदगी हेतु साइबर सैल टीम द्वारा कड़ी मेहनत वह लगन से कार्य करते हुए सर्विलांस के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून से कुल 82 स्मार्ट मोबाइल बरामद किए गये।

बरामद किए गये मोबाइलों को आज दिनांक -30/06/2022 को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

अपने खोए गए मोबाइल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद विवेक किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी – भूरी प्रशंसा की गयी।

बरामदगी :- 82 स्मार्ट फोन

*कीमत : – 14,73,432 / ( चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) *

मोबाइल की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित यह गए साइबर क्राइम सैल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं।

पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों के जल्द से जल्द बरामदगी के पर्याप्त किया जाते हैं।

पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है।

पुलिस टीम :- 1. नीरज सेमवाल – पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन।

  1. सतबीर बिष्ट – प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल।
  2. उप निरीक्षक प्रमोद खुगशाल – साइबर क्राइम सैल।
  3. उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी – फाइबर क्राइम सैल।
  4. हे 0 का 0 प्रशिक्षु 9 नितिन सिंह रावत – साइबर क्राइम सैल।
  5. हे0 क0 प्रशिक्षु प्रदीप सिंह रावत – फाइबर क्राइम सैल।
  6. कानि0 किरण कुमार एसओजी देहरादून।
  7. कानि0 हरीश जोशी, कानि0 यादव सिंह, म0 का0 रचना निराला – साइबर क्राइम सैल।