श्री 108 विकसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे जैन भवन स्थित मंदिर जी में नित्य नियम पूजा के साथ संगीतमय दस लक्षण महामंडल विधान किया गया


जैन धर्म के पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व के नवमे दिन उत्तम आकिंचन धर्म के दिन परम पूज्य श्रमणोपाध्याय श्री 108 विकसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे जैन भवन स्थित मंदिर जी में नित्य नियम पूजा के साथ संगीतमय दस लक्षण महामंडल विधान किया गया।……आज उत्तम अकिंचन धर्म पर अपने प्रवचन में श्रमणोपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर जी मुनिराज ने कहा कि सत्य अहिंसा दया प्रेम का, बस इतना ही नाता है दीवारो पर लिखते हैं, दीवाली पर पुत जाता है। सत्य के महातीर्थ में विश्व का विश्वास ही सत्य धर्म हुआ करता है। मित्र! सूर्य की तरह तेज, अग्नि की तरह उशन पानी की तरह शीतल, नमक की तरह खारा, मिश्री की तरह मीठा अपने अपने स्वभाव में रहना ही सत्य है। परिवार सत्य नही विषय भोग सत्य नहीं सत्य तो हमारे भीतर है। सत्य को जाने बिना सत्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। सत्यको शब्द की बोतलों में कैद नही किया जा सकता सत्य असीमित मनुभव गम्मय है। सत्य की ना तो कोई परिभाषा होती हो न हो सत्य दर्शन होता हैं सत्य को प्राप्त किया जा सकता है। सत्य राम की मर्यादा है सत्य आचरण की अनुभूति आचार विचार का एक स्थम्भ है। भव्य चर्चा का नहीं चर्या का विषय है। सत्य वासना में नहीं साधना में है।…………..कार्यक्रम की जानकारी देते हुए *मीडिया प्रभारी मधु जैन ने बताया कि दिनांक 17

सितंबर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 8:30 बजे भगवान श्री वासु पूज्य मोक्ष कल्याणक मुख्य निर्वाण लड्डू एवं रथ यात्रा बोलियां लगाई जाएगी…. *नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क दवा वितरण श्री मनोहर लाल जैन औषधालय* द्वारा प्रातः 9:30 बजे जैन भवन में होगा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड से भव्य शोभायात्रा प्रातः 10:30 बजे आरंभ होगी रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस जैन धर्मशाला गांधी रोड पहुंचेगी शाम को 7:15 बजे महा आरती प्रतिक्रमण एवं प्रवचन होंगे*….संध्याकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी की आरती बड़े ही भक्ति भाव और उल्लास के साथ की गई जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया….धार्मिक अंताक्षरी की भव्य प्रस्तुति देशना दीदी के निर्देशन मे दसलक्षण पर्व में संध्याकालीन कार्यक्रम की श्रृंखला में आज उत्तम आकिंचन के दिन जैन महिला वीरांगना क्लब के द्वारा धार्मिक अंताक्षरी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें चार टीम भगवान महावीर के नाम पर बनाई गई तथा सबसे 6 राउंड में प्रश्न पूछे गए कार्यक्रम का संचालन संस्था की संयोजिका बबिता जैन और सुनीता जैन ने किया सभी वीरांगनाओं ने वंदना की प्रस्तुति दी तथा सभी ने कार्यक्रम में सहयोग किया प्रथम स्थान पर…टीम द्वितीय स्थान पर…टीम तृतीय स्थान पर…..टीम तथा चतुर्थ स्थान पर..टीम .रही सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया…..कार्यक्रम के समय उत्सव समिति के संयोजक अमित जैन अजीत जैन अर्जुन जैन ,नरेश चंद जैन संदीप जैन, रामपुर वाले मीडिया प्रभारी मधु जैन वीरांगना सुधा जैन सरोज जैन उमा जैन शशि जैन रश्मि जैन अलका जैन प्रीति जैन संगीता जैन, संगीता जैन रजनी जैन मुकेश जैन तथा जैन, नितिन जैन सचिन जैन सुनील जैन विपिन जैन राजीव जैन समाज के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे…
मधु जैन
मीडिया संयोजक
जैन समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *