रेडक्रॉस उत्तराखंड देहरादून

रेडक्रॉस उत्तराखंड, देहरादून।
भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के पदाधिकारियों द्वारा आज माननीय राज्यपाल/अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड से नव वर्ष के शुभ अवसर पर शिष्टाचार भेंट की।
भैंट दल में, चेयरमैन श्री कुंदन सिंह टोलिया, महासचिव डॉ एम एस अंसारी, कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री, एवं उप सचिव श्री हरीश चन्द्र शर्मा सम्मिलित थे। शिष्टाचार भेंट में वार्ता के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़कर सदस्य बनाने, यूथ स्वयं सेवकों मैं वृद्धि करने के निर्देश दिए, एवं रेडक्रॉस से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। औऱ कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए स्वयंसेवकों की वृद्धि करते हुए समाज सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।

डॉ एम एस अंसारी
महासचिव
भारतीय रेड क्रॉस समिति
उत्तराखंड