चंपावत उपचुनाव पर ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड दर्ज करेंगे मुख्यमंत्री

चंपावत की जनता का मिल रहा है, अपार समर्थन। आशा कोठारी की रिपोर्ट

देहरादून। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। 31 मई को होने वाले उपचुनाव में चंपावत क्षेत्र की जनता प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत का मन बना चुकी है। चंपावत के ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा का जबरदस्त चुनाव प्रचार अभियान दिखाई दे रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी विपक्ष की भूमिका मे भी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। पंच पोखरिया गांव मे महेश मुरारी, सुनीता मुरारी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ जनसंपर्क अभियान कर चुनाव में मुख्यमंत्री ष पुष्कर सिंह धामी जी को विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की। उधर बनवसा में सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी, बजरंगी भाई, हरीश कलोनी, कृष्णा जोशी, राजेंद्र जोशी, मनोज कृष्णा राम तिलोक राम महेश राम बल्लम, पितांबर गहतोड़ी, आदि ने भी घर घर जाकर मतदान की अपील की। धूरा सुखी ढाग क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर, केशव राम, हेमा देवी, बसंती बल्लभ, कविता देवी, रेखा देवी, मनोज राम, बालम राम, पितांबर गहतोड़ी आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के लिए अपना समर्थन दिया। उधर लोग दल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट वह पूर्व प्रधान नंदी देवी बिष्ट ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए चंपावत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर जनता से वोट देने की अपील की। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम से निवाड़ी जिला के ग्राम प्रधान आनंद बल्लभ चौड़ाकोटी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की जीत के लिए चुनाव प्रचार किया। कोर्ट अमोली के ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को वोट करने जा रही है। इस दौरान शिशुपाल सिंह दानू, वासुदेव भट्ट, शिरोमणि भट्ट, विनोद भट्ट, उमापति भट्ट, बेनी प्रसाद भट्ट, आनंद जोशी आदि भी उपस्थित थे।