मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरलता और सादगी का कोई जवाब नहीं जिसके कारण उत्तराखंड में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता जा रहा है

आशा कोठारी की रिपोर्ट
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सादगी और सरलता का कोई जवाब नहीं है। जिसके चलते उत्तराखंड में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उनकी सादगी उत्तराखंड की जनता के दिलों पर राज कर रही है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए उत्तराखंड को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सादगी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रत्यक्ष रुप से दिखाई दी। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्राइवेट विमान से दिल्ली रवाना होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी सादगी से एक आम आदमी की तरह प्लेन पर चढ़ने के लिए लाइन में खडे नजर आए। इस दौरान हवाई जहाज के अंदर बैठे तेलंगाना से आए दंपत्ति से उनकी चार धाम यात्रा का सुखद अनुभव भी सुना। चार धाम यात्रा पर आए दंपत्ति मुख्यमंत्री की सादगी को देखकर अभिभूत नजर आए।