चंपावत उपचुनाव

31 मई को चम्पावत उप चुनाव के लिए मा पुष्कर सिंह धामी जी के चुनाव प्रचार के दौरान मैने उतराखंड भगवा फोर्स टीम के साथ विभिन्न देवतुल्य , कार्यकर्ताओं जो जनसंघ से भी पहले प्रजा मंडल की जानकारी रखतें हों संघ और शाखा का महत्व राष्ट्रवादी चिंतन , एकात्म मानववाद , के दर्शन को समझने की क्षमता रखते हो ऐसे मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए यह पाया कि राष्ट्र की सांस्कृतिक , राजनैतिक स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है !
चम्पावत विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश राष्ट्र धर्म के विचारकों द्वारा हमें यह बताया गया कि इस ऐतिहासिक उप चुनाव में चम्पावत ही नहीं पूरे उत्तराखंड देव भूमि के राजनैतिक , आर्थिक , सांस्कृतिक सर्वांगीण विकास , इस अवधारणा से कि – संस्कृति ही राष्ट्र के सम्पूर्ण शरीर में प्राणों के समान संचार करती है , शाब्दिक तौर पर राष्ट्रवाद एक आधुनिक ” पद ” हो ! मानव समुदाय जिनकी अपनी मातृभूमि हो , ऐसी चम्पावत विधान सभा मे प्रवास के चलते यहां के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि हम खटीमा विधान सभा के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने राज्य मे उप चुनाव का स्वर्णिम अवसर देकर चम्पावत को एक हृदय सम्राट ओजस्वी तेजस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे सहज सरल स्वभाव के ब्यक्ति को प्रचंड बहुमत से आगामी 31 मई को इकतरफा मतदान करने का अवसर दिया !
सर्वेक्षण प्रचार के दौरान भगवाफोर्स उतराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष डा० त्रयम्बक सेमवाल , अशोक शर्मा सचिव , टी पी सेमवाल उतराखंज प्रदेश , हुकम सिंह जि करौली राजस्थान , रंजीत कुमार दिल्ली प्रदेश से सम्मिलित हैं !
यहां के मतदाताओं द्वारा अपनी बोली में ” पुष्कर दा तैं जितोन छ , चम्पावत अग्गा कै बढ़ून छ ” वोट पुष्कर दा के ही दिया ” पुष्कर दा तै बनौन छ ” जैसे शब्दों से पुष्कर सिंह धामी जी की जन जन मे छायी लोकप्रियता को दर्शा रही है ! , जो 3 जून को चुनावी नतीजे से प्रचंड बहुमत के रूप में स्पष्ट हो जाऐगा !
सर्वेक्षण प्रचार के दौरान बनबासा मंडल कार्यालय में कुछ देर दिन भर की थकान के बाद विश्राम किया , देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मंडल के पूर्णा गिरी से लेकर अमोड़ी , चल्ली , सुभिडांग , कोट अमोड़ी , छत कोट , डोलाकाड़ा , स्वांड़ा , चंदनी भागपुर , गड़ी कोट , देवीपुरा , गुदमी , पंच पकरिया सहित खटीमा से लगे हुए बूथों जैसे – पेंटर फारम , चंद फारम केनाल , देशी फारम का का सर्वे में ज्ञात हुआ यहां धामी जी को इक तरफा मतदान होगा !
भाजपा के मुझ जैसे सभी देवतुल्य कार्य कर्ताओं को 3 जून की चुनाव परिणाम घोषणा की वेशब्री से इंतजार करने पर अग्रिम बधाई हार्दिक शुभ कामनाऐं !
पुष्कर सिंह धामी जिन्दावाद ! भाजपा जिन्दावाद ! वंदेमातरम् ! भारत माता की जय !
( त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल )