मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगर निगम के मेयर ने की भेट

आशा कोठारी की रिपोर्ट
नगर निगमों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री से किया अनुरोध
पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दिये नगर निगमों को वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश
नगर निगमों को सशक्त बनाये जाने की भी बताई जरूरत
शहरों की स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबंधन पर ध्यान देने के भी दिये निर्देश
विकास प्राधिकरणों के डेवलपमेंट चार्जे की 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगमों को दिये जाने पर भी जताई सहमति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नगर निगमों के मेयरों ने भेंट की। उन्होंने नगर निगमों की विभिन्न समस्याओं एवं आर्थिक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होने के साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन दिया। नगर निगम के मेयरों द्वारा पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोत्तरी किये जाने पर भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों को सशक्त बनाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये सभी मेयरों को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। शहरों के समेकित विकास एवं स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिये जाने की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों को बढ़ाई गई मानदेय की धनराशि तथा विकास प्राधिकरणों के डेवलपमेंट चार्जेंस की 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगमों को दिये जाने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगाई, रूड़की श्री अनुज गोयल, रूद्रपुर श्रीमती पुष्पा चौधरी तथा मेयर काशीपुर श्री रामपाल उपस्थित थे।