बनभूलपुरा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों, पी0ए0सी0 एवं पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

दिनांक 08.02.24 को हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्र्तगत अतिक्रमण हटाये जाने/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोधस्वरूप उपद्रवियों द्वारा अतिक्रमित स्थल एवं थाना बनभूलपुरा में पथराव, आगजनी व फायरिंग की घटना के उपरान्त स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल कानून व्यवस्था की स्थिति को बहाल करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में धारा 144 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया गया था जिसमें स्थिति में निरन्तर सुधार होने के दृष्टिगत समय-समय पर कर्फ्यू में ढील दी गयी एवं दिनांक 20-02-204 की प्रातः 05ः00 बजे से कर्फ्यू को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया एवं इन्टरनेट सेवायें बहाल कर दी गयी।

धारा 144 द0प्र0सं0 (कर्फ्यू) के दौरान उपद्रव प्रभावित थाना वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत में निरन्तर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा गश्त आदि कर कानून व्यवस्था बनायी रखी वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा निम्नांकित कार्य किये गयेः-

1- स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को दूध, फल, रसोई गैस, सब्जी इत्यादि अति आवश्यक सामग्रियों तथा स्वास्थ्य कैम्प लगाकर दवाईयों का वितरण किया गया। अतिनिर्धन परिवारों को निशुल्क में राशन किट भी वितरित किये गये। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीके आदि लगाया जाना सुनिश्चित कराया गया।

2- कर्फ्यू क्षेत्र में फंसे आवारा पशुओं हेतु चारे व उपचार की व्यवस्था भी की गई।

3- स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों मेडिकल इमरजेंसी, सरकारी कर्मचारियों, परीक्षार्थियों को कफ्र्यू क्षेत्र से बाहर जाने हेतु थाना बनभूलपुरा में पास दिये जाने हेतु कैम्प लगाये गये। इसके अतिरिक्त क्षेत्रान्तर्गत में बिजली और पानी के कनैक्शन आदि पुनः स्थापित किये गये। जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति समय से सुचारू हो सकी।

4- कर्फ्यू क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने हेतु स्कूल बसों/वैनों का संचालन भी किया गया।

5- कर्फ्यू क्षेत्र में अत्यधिक कूड़ा जमा होने के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य सुचारू कराया गया जिससे की बीमारी आदि का फैलाव नहीं होे पाया।

6- उपद्रव में मारे गये 03 व्यक्तियों की विधवाओं को त्वरित रूप से विधवा पेशंन दिलवायी गयी।

7- मुस्लिम धर्म के मौलवियों/ईमामों को प्रभाव में लेकर उनके द्वारा अमन-चैन के सन्देश आदि प्रचारित कराये गये व प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सहयोग दिये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

8- क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों विभिन्न धर्मोें के धर्मगुरूओं आदि के साथ जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक आयोजित करायी गयी।

9- उक्त उपद्रव के पश्चात् सोशल मीडिया में विभिन्न तरह के भ्रामक तथ्यों वाली पोस्टों एवं पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुख्यालय से जारी एडवाइजरी के अनुरूप से आवश्यक कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया माॅनिटरिंग की कार्यवाही भी गयी।

10- इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसेन्स निरस्त करावाये गये हैं।

11- जिला प्रशासन द्वारा उपद्रव ग्रस्त क्षेत्र के चिन्हित गोला खनन से जुड़े उपद्रवियों के 10 खनन रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किये जाने की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

12- बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के कम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिकमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चैकी स्थापित की गयी है। जिसका उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 02 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र महोदय की उपस्थिति में कराया गया।

13- उपद्रव में शामिल लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मुकदमें पंजीकृत कर गिरफ्तारी व अन्य कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। उक्त प्रकरण में पंजीकृत अभियोगों में की गई वर्तमान तक की कार्यवाही निम्नवत् है:-

मु0अ0सं0 21/2024 धारा- 147/148/149/307/341/395/427/436/452/323/412 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सीआरएल एक्ट तथा धारा 15/16 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधि0 1967 तथा 3/25 व 7/25 आर्म्स एक्ट बनाम अरशद व 15 अन्य कुल 16 नामजद में से वर्तमान तक कुल 34 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मु0अ0सं0 22/2024 धारा 147/148/149/307/395/332/353/427/435 भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सीआरएल एक्ट पंजीकृत किया गया जिसमें वर्तमान तक कुल 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

मु0अ0स0- 23/2024 धारा 147/148/149/307/332/353/335/427/435/120बी भादवि व 3/4 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 बनाम अज्ञात में वर्तमान तक कुल 26 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है।……इस प्रकार उपरोक्त तीनों अभियोगो में वर्तमान समय तक कुल-78 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों, पी0ए0सी0 एवं पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।