संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया :कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन प्रेम नगर ब्रांच में संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया गया। रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जिस प्रकार निरंकारी मिशन द्वारा समाज की सेवा का कार्य कर रहे हैं। चाहे वह शिक्षा हो स्वास्थ्य हो सफाई के बारे में हो। उन्होंने कहा मसूरी में भी पर्यटक सीजन पिक के दौरान भी वहां की यातायात व्यवस्था भी निरंकारी मिशन द्वारा की जाती है।
मंत्री ने कहा एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को फायदा मिलता है। उन्होंने कहा आज देश के अंदर जिस प्रकार घटनाएं हो रही है। ऐसे में यह एक जन सेवा का बहुत बड़ा माध्यम है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत निरंकारी मिशन की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की शादी की 39वीं वर्षगांठ पर कैक काटकर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अरदास करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर,जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, मुखी प्रेम नगर भवन, सत्य सिंह पुंडीर, कमेटी मेंबर वीरेंद्र रावत, सुरेंद्र जीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।