उतराखण्ड सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डी0ए0की घोषणा नहीं किए जाने पर शिक्षक कर्मचारियों में भारी रोष


श्री सुभाष चौहान महामंत्री अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ:

उतराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2023 जुलाई माह के चार प्रतिशत डी0ए0की घोषणा राज्य कर्मचारियों को आज तक नहीं की गई है, जिसे शिक्षक कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। जबकि केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों को चार प्रतिशत डी0ए0 की घोषणा माह सितंबर में कर दी गई थी, जिसका लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उतरप्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि समय पर शिक्षक कर्मचारियों को डी0ए0का लाभ संपूर्ण राज्यों में मिलना चाहिए, जिसे शिक्षक कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में स्वस्थ मन से कार्य कर सके। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा समय पर शिक्षक कर्मचारियों को डी0ए0 का लाभ मिलता था, आज सरकार द्वारा समय पर शिक्षक कर्मचारियों को डी0ए0 का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिसे शिक्षक कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई हैं ।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय मंत्री सैनसिंह नेगी ने कहा कि उतर प्रदेश में माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत डी0ए0की घोषणा दीपावली में कर दी गई थी जिसका लाभ उतर प्रदेश के समस्त शिक्षक कर्मचारियों को मिल रहा है जिसे शिक्षक कर्मचारियों में खुशी का माहौल बना है, लेकिन उतराखण्ड में वर्ष 2024 में भी माह जुलाई 2023 का चार प्रतिशत डी0ए0की घोषणा ना होने पर शिक्षक कर्मचारियों में मायूसी छाई हुई है। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलेब सिंह राणा जी ने सरकार से गुहार लगाई हे कि शिक्षक कर्मचारियों को समय पर डी0ए0 का लाभ दिया जाए। जिसे शिक्षक कर्मचारी अपने कर्तब्यों का निर्वहन बखूबी से कर सके। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने कहा कि जब तक कोई भी कार्य समय से संपादित नहीं होता है तब तक कोई भी कार्य सच्चे मन से नहीं होता है,यही सत्यता है।