अधिवेशन में मंडल सहारनपुर के तीनों जनपद सहारनपुर मुजफ्फरनगर जिला शामली के चुने हुए शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ मंडल सहारनपुर का चुनावी अधिवेशन चौधरी चरण सिंह बारात घर शामली में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मंडल सहारनपुर के तीनों जनपद सहारनपुर मुजफ्फरनगर जिला शामली के चुने हुए शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक के अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी द्वारा की गई। अधिवेशन में उत्तराखंड से राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रांतीय मंत्री श्री नरेश कुमार कौशिक , श्री विकास चौहान जिला अध्यक्ष अमरोहा द्वारा समारोह की शोभा बढ़ाई गई। अधिवेशन में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ इसमें श्री विनोद पवार मंडलीय अध्यक्ष, श्री बिजेंद्र कुमार मंडलीय महामंत्री, श्री राजेंद्र मलिक मंडलीय कोषाध्यक्ष,
श्री दिनेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
श्री महिपाल सिंह मंत्री, श्री विवेक यादव उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता रानी उपाध्यक्ष, श्रीमती मानसी वर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती साधना वर्मा उपाध्यक्ष, श्री श्याम सिंह उपाध्यक्ष,
श्री समुद्रसेन उपाध्यक्ष, श्री मोहम्मद इदरीश उपाध्यक्ष, श्री जितेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री ,श्रीमती शर्मिष्ठा देवी संयुक्त मंत्री ,श्री वेदपाल सिंह संयुक्त मंत्री, श्री देवी सिंह संयुक्त मंत्री ,श्रीमती शेफाली संयुक्त मंत्री, श्री मोहतसिम संयुक्त मंत्री को कार्यकारिणी के रूप में प्रांतीय मंत्री श्री नरेश कुमार कौशिक द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। अधिवेशन में जिला महामंत्री श्री खलील अहमद द्वारा मंच संचालन किया गया। चुनाव के समस्त कार्यक्रमों को निर्विरोध संपन्न कराने तथा कार्यक्रम को उच्च स्तर का बनाने में श्री योगेश राठी जिला अध्यक्ष जूनियर स्कूल शिक्षक संघ जनपद शामली का संपूर्ण योगदान रहा।