गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड।

गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे श्री पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

तत्पश्चात श्री पीवीके प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार, श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सेल…पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।