मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में जाकर अस्पताल में भर्ती भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल की माता जी की कुशलक्षेम पूछी।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में जाकर अस्पताल में भर्ती भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल की माता जी की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।