पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी:शिक्षक संघ

प्रदेश के सभी सम्मानित जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष,मण्डल महामन्त्री,प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी गण, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी गण।
आज आप सभी ने अपनी ताकत से प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ तथा अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ को क्षितिज पर लाकर खड़ा कर दिया।और अपनी ताकत का एहसास भारत सरकार को कराया है।आपकी इस मेहनत की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।आज लगा जो मेहनत नीचे से लेकर प्रदेश तक औऱ देश तक की जा रही है वह दिख रही है।हिम्मत मत हारियेगा।पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी।आप सभी की मेहनत व्यर्थ नही जाएगी।आज की खास बात तो यह रही है कि बुजुर्ग युवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा प्रदेश संगठन के मुख्य संरक्षक,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदरणीय राधाकृष्ण पाठक जी भी इस महा रैली में इतनी गर्मी और धूप में प्रथम पंक्ति में बैठे रामलीला मैदान में दिखाई दिए।
सुभाष चौहान नरेश कौशिक
राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश महामन्त्री
कुलदीप पाण्डेय सुरेश सिंह
राष्ट्रीय कोषध्यक्ष प्रदेश कोषध्यक्ष
योगेश त्यागी
राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष