गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिये की गयी हैं संस्तुतियां आमंत्रित

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिये की गयी हैं संस्तुतियां आमंत्रित

विगत वर्षाे की भांति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2024 के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों यथा पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपाधियों के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार से 15 सितम्बर, 2023 तक गृह मंत्रालय की बेवसाइट https://awards.gov.in पर ONLINE संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं। वर्णित प्रकरण में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कतिपय मार्गदर्शक सिद्धान्त (गाईड लाईन्स) भी निर्धारित की गयी हैं।

इस सम्बन्ध में उप सचिव मंत्रिपरिषद अनुभाग श्री अजीत सिंह द्वारा सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, आयुक्त, जिलाधिकारियों से किये गये अनुरोध पत्र में उल्लेख किया गया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गयी व्यवस्थानुसार इन उपाधियों हेतु नामित किये जाने वाले महानुभावों तथा सम्बन्धित व्यक्ति के नाम की संस्तुति में सम्बन्धित व्यक्तियों का सम्पूर्ण विवरण तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, उपलब्धियों / सेवाओं का विवरण व अन्य सूचनायें दो पृष्ठों का अंग्रेजी भाषा में साइटेशन, जो 800 शब्दों से अधिक न हों, 15 अगस्त, 2023 तक निश्चित रूप से मंत्रिपरिषद विभाग की e-mail- [email protected] पर केवल Microsoft Office Word के FORMAT में संलग्न किये गये प्रारूपानुसार ही उपलब्ध कराने के साथ ही सम्बन्धित संस्तुति की एक प्रति हार्डकॉपी में भी निर्धारित तिथि तक उपलब्ध करायी जाये। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त संस्तुतियों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
[8/8, 19:01] My No.२१: प्रेस विज्ञप्ति
NJCA ( National joint forum committee on action) पुरानी पेंशन योजना बहाली राष्ट्रीय सयुंक्त मंच के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने एक समीक्षा बैढक का आयोजन संघ के कार्यालय मेहूंवाला देहरादून पर किया गया। बैढक में पुरानी पेंशन की आवाज को बुंलद करने एंव आगामी 10-08-23 को दिल्ली मे पुरानी पेंशन की मांग हेतु होने वाली महारैली पर चर्चा एंव विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड के समस्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा समस्त शिक्षक भाइयों से पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिल्ली में होने वाली महारैली में सम्मिलित होने का आह्वावान किया। इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों से केन्द्र तथा राज्य के शिक्षक कर्मचारी लाखों की संख्या में दिल्ली पहुँच रहे हैं। विभिन्न राज्यों में रथ यात्राये निकाली जा रहीं हैं।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों की वेतनमान 17140 , उच्चीकृत विद्यालयों में जूनियर के शिक्षकों को अन्यत्र समायोजित न किये जाने, सर्व शिक्षा सहित समस्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत किए जाने , सर्व शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों का वेतन राज्य सेक्टर से आहरित करने तथा उच्चीकृत विद्यालयो में जूनियर हाईस्कूल को यू डाइस कोड आवंटित करने हेतु , अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शीघ्र शिक्षा मंत्री जी से वार्ता करेगा।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री सैनसिह नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, हरेन्द्र बिष्ट, राजेश शर्मा, वेदप्रकाश कोठियाल,आदि पदाधिकारी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर टिहरी से प्यार सिंह पोखरियाल जी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।