पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंतमान जी को मुख्यमंत्री बनने पर ढेर सारी बधाई


पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंतमान जी के मुख्यमंत्री बनने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामना
………………………………………पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रचंड बहुमत प्राप्त कर भगवंतमान जी के भब्य शपथ ग्रहण समारोह होने पर अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए पंजाब सरकार को ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय योगेश त्यागी जी ने कहा कि पंजाब में आम जनता व शिक्षक कर्मचारियों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रचंड बहुमत दिया है। इस शुभ अवसर पर हम पंजाब सरकार से मांग करते है कि आपकी पार्टी अवश्य शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पैंशन बहाली करने का ऐतिहासिक निर्णय लेने में कामयाब रहेंगी।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महा मंत्री आदरणीय सुभाष चौहान जी ने पंजाब सरकार के प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करने पर हर्ष जताते हुए शिक्षक कर्मचारियों को विश्वास में लेकर तमाम समस्याओं का समाधान करने का सरकार से अनुरोध किया। साथ ही अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पैंशन बहाली करने का पूरा भरोसा जताया।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैनसिंह नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गरीब के बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था दी है उसी प्रकार से पंजाब में भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था होगी ऐसा हमें विश्वास है। सैनसिंह नेगी ने यह भी कहा कि जब तक देश के आम बच्चें अच्छी शिक्षा नहीं ले पायेगें तब तक देश उन्नति के मार्ग पर नहीं बड़ सकता है। एक ओर आज शिक्षा के अधिकार अधिनियम की बात हो रही है, और दूसरी ओर गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रहकर सड़को में घूम रहे हैं, आखिर नियम बनाये तो जाते हैं, लेकिन धरातल पर उसका सही रूप में क्रियान्वयन नहीं करवाया जाता है। जो गरीब व असहाय जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महा मंत्री
अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ
सैनसिंह नेगी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ