कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने खटीमा की जनता का किया धन्यवाद

देहरादून। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी बुधवार को दिल्ली से सीधा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पश्चात प्रथम बार खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने खटीमा की देवतुल्य जनता को धन्यवाद कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि
खटीमा की पुण्य भूमि और यहां की जनता से चाहे वह चुनाव में जीते या हारे यह रिश्ता हमेशा अटूट रहेगा। और हमेशा बना रहेगा। उन्होंने खटीमा विधानसभा क्षेत्र की जनता को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।