केंद्रीय राज्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

@BHVN……..@केंद्रीय राज्य मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद संजीव कुमार बालियान और गौतम बुध नगर के सांसद महेश शर्मा का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।……..सोमवार सुबह मंत्री संजीव कुमार बालियान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने कहा की उत्तराखंड देवभूमि को भगवान ने स्वयं अपने हाथो और ऋषि-मुनियों ने सैकड़ों साल तपस्या करके इसे दिव्या भूमि बनाया है।…………..जिसका वैभव पाने के लिए श्रद्धालु महीनों की यात्रा करने इस पवित्र देवभूमि उत्तराखंड में अपने भगवान के दर्शन को आते हैं। कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए प्रतिबद्व है और आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी छोटे से छोटा कार्यकर्ता चुनाव में जीत सुनिश्चित करने में बड़ा योगदान रहता है।………भाजपा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी से संपर्क कर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र और राज्यों की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।…….स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, प्रेम सिंह पम्मी राज, राजन गोयल, भारत गुप्ता, मंगल रौथान, रामकिशन, सुबोध नौटियाल, सुंदर लोधी, निशांत मिश्रा, आशीष कुमार, बॉबी शर्मा, यशराज सोनकर आदि मौजूद रहे।