शिक्षक संघ की ओर से पांच राज्यों के नवनिर्वाचित माननीय विधायकों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना


भारत वर्ष के पाँच राज्यों में विधान सभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामना।
……………………………………..
भारत वर्ष के पाँच राज्यों में विधान सभा के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने पर अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से पाँच राज्यों के नव निर्वाचित माननीय विधायको को ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामना।साथ ही शिक्षक कर्मचारियों को भी बखूबी से अपने कार्यों का निर्वहन करने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभ कामना। अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय योगेश त्यागी जी ने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि पांचो राज्यों में जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूती एवं जनता की भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगें, साथ ही शिक्षक कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का समाधान भी करेंगें। राष्ट्रीय महा मंत्री आदरणीय सुभाष चौहान जी ने कहा कि आज कतिपय राज्यों में शिक्षक कर्मचारियों की तमाम समस्याएं जस की तस बनी है हमारी मांग है कि राज्यों में सरकार बनने के बाद शिक्षक कर्मचारियों को विश्वास में लेकर माननीय मुख्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री शिक्षक कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैनसिंह नेगी ने कहा कि शिक्षक कर्मचारी सरकार के अंग हैं, इन्हें भी विश्वास में लेकर कोई भी कार्य किया जाना चाहिए, तभी जाकर प्रत्येक कार्य आसानी से हल होगें। सरकार द्वारा शिक्षक कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का समाधान यदि आसानी से हल किया जाता है तो शिक्षक कर्मचारी तनाव मुक्त होकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन बखूबी से निभाने में कामयाब होते हैं।यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
सुभाष चौहान
राष्ट्रीय महा मंत्री
सैनसिंह नेगी
राष्ट्रीय प्रवक्ता