जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पर्यावरण मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत

@BHVN……….# केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट। जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। जहां से वह सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार को 9 वर्ष पूरे हो गए हैं आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा उत्तराखंड देवभूमि है इस पावन धरती पर देवता वास करते हैं। कहा कि भाजपा का एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सच्चा हितेषी और सिपाही है बीजेपी 2024 के चुनाव के लिए उत्तराखंड को खासा महत्व दे रही है आने वाले 2023 निकाय चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, सह प्रभारी नलिनभट्ट, महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, महामंत्री रविंद्र बेलवाल, भारत गुप्ता, मंगल रौथान, नितिन कोठारी, सुबोध नौटियाल, गणेश रावत, प्रेम सिंह, आदेश पंवार, सुंदर लोधी आदि थे।