संगठन में पद मिलने से महत्वपूर्ण है दायित्व का निर्वाह करना

डोईवाला @BHVN……….# प्रियांशु सक्सेना की रिपोर्ट

भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजना चलाई है और आगामी चुनाव में भी भाजपा महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह ने कही।

भानियावाला स्थित भाजपा कार्यालय में नवगठित कार्यकारिणी की परिचय बैठक रखी गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने की। बुधवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य पहुंची महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।…..शाह ने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसका कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। संगठन में पद मिलने से अधिक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करना होता है इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह करने में कोई कसर ना छोड़े।……महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा की महिला मोर्चा को मंडल में मजबूत करना है प्रत्येक बूथ पर महिलाओं को पार्टी से जुड़े हुए भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं। कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की अच्छी खासी भूमिका रहेगी, महिला मोर्चा हर बूथ पर सशक्तिकरण का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशा सेमवाल, रोमा सहगल, भावना गौड़, रीता नेगी, मंजू नेगी, कृष्णा तड़ियाल, पुनम तोमर, सोनाली काला, कुसुम पंवार, नीलम नेगी, सुमित्रा देवी, कविता खंडूरी माधवन, रजनी नेगी आदि उपस्थित थी।