कांग्रेस ने मनाया कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत का जश्न

BHVN…… कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का डोईवाला चौक पर पटाखे फोड़ कर व मिठाई बांटकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।….परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत का नतीजा है भाजपा नेताओं द्वारा चुनावों में ध्रुवीकरण की कोशिश की गई मगर प्रदेश की जनता ने उनको करारा जवाब दिया है।

कर्नाटक की जीत का श्रेय भारत जोड़ो यात्रा को भी जाता है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के लाखों लोगों से मुलाकात की व उनकी पीड़ा को समझा। यात्रा 21 दिन कर्नाटक में रही।…..जिन क्षेत्रों से होकर यात्रा गुजरी थी उन क्षेत्रों में कांग्रेस ने बम्पर जीत दर्ज की। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। इन अहम मुद्दों को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने ज़मीन पर जोरदार प्रचार किया। उसी का नतीजा है कि आज बड़े बहुमत के साथ कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

इस दौरान डोईवाला गन्ना समिति अध्य्क्ष मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, अब्दुल रज़्ज़ाक, अंशुल त्यागी, कमलजीत कौर, रश्मि देवराड़ी, बलविंदर सिंह, तेजपाल सिंह मोंटी, सावन राठौर, उमेद बोरा, राहुल सैनी, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।